जिन्हें गैस बनने की समस्या है वो इन 5 सब्जियों को खाने से बचें

जिन्हें गैस बनने की समस्या है वो इन 5 सब्जियों को खाने से बचें

सेहतराग टीम

पेट में गैस बनने की समस्या आम हो गयी है। अब यह हर किसी को हो जाती है। पहले अक्सर वयस्कों में देखने को मिलती थी और इसके पीछे कारण यह माना जाता था कि उम्र बढ़ने के साथ पाचनतंत्र की गति धीमी हो जाती है। लेकिन अब हर उम्र के लोगों में यह समस्या आम हो गयी है। वैसे इसके कई कारण हैं, जैसे- खान-पान में गड़बड़ी होना, समय पर खाना न खाना, स्वाद लेने के चक्कर में कुछ भी खा लेना और खाना खाने के बाद एक जगह पर बैठे रहने से भी गैस की समस्या हो जाती है। इसके अलावा कुछ खाने की चीजें हैं जिनका सेवन करने से गैस बनाना स्वाभाविक होता है। खासतौर कुछ सब्जियां, दाले और साबुत अनाज की वजह से गैस अधिक बनते हैं। आज हम आपको ऐसी सब्जिया, अनाज और दालों के बारे बताएंगे। आइए जानते हैं...

पढ़ें- दही और प्याज मिलाकर खाने से कई बीमारियां होने का खतरा, ये चीजें भी ना खाएं

इन 5 सब्जियों को खाने से बचें

मूली

वैसे तो मूली सर्दियों के मौसम में उपलब्ध होती है। लेकिन आज के समय फल और सब्जियों को स्टोर करके हर सीजन में बेचा जाता है। ऐसे फल व सब्जियां नहीं खानी चाहिए जो ऑफ सीजन हों। जिन लोगों गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें ऑफ सीजन में तो मूली खाने से पूरी तरह बचना चाहिए। इसके अलावा रही बात सर्दियों की तो सर्दियों में मूली से बने पकवान जैसे कि मूली की सलाद, सब्जी या पराठा खाएं तो सिमित मात्रा में खाएं और इसके बाद दो चुटकी अजवाइन पानी के साथ खाएं या पुदीना की 4 से 5 पत्तियां काले नमक के साथ खाएं। इससे आपको गैस से मुक्ति मिलेगी साथ ही मूली जल्दी डायजेस्ट भी होगी।

कटहल

कटहल की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। कटहल पोषण से भरपूर होता है। लेकिन जिन लोगों को गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें कटहल की सब्जी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि कटहल बादी प्रकृति का माना जाता है। यानी शरीर में गैस बनने की प्रक्रिया को उत्तेजित करता है।

अरबी

अरबी एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है। लोग इसे अलग तरीकों से बनाकर खाते हैं। लेकिन यह टेस्टी सब्जी पेट में गैस बनने की वजह हो सकती है। क्योंकि इसकी प्रकृति वायु वर्धक होती है। इसलिए जिन लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या या कब्ज की समस्या रहती हो, उन्हें अरबी की सब्जी कम खानी चाहिए। साथ ही जब भी आप इस सब्जी का सेवन करें तो इसे अजवाइन के साथ बनाए। इससे आपको गैस कम बनेगी, साथ ही पेट दर्द नहीं होगा।

चना

यहां भुने हुए या खिले हुए चनों की बात नहीं हो रही है। बल्कि उन देसी चनों की बात हो रही है, जिन्हें भारतीय घरों में नाश्ते में बनाया जाता है। या फिर अंकुरित (स्प्राउट्स) के रूप में इन्हें खाया जाता है। अगर आपको गैस बनने की समस्या है तो आप चने का अंकुरित खाने की जगह मूंग का अंकुरित अधिक उपयोग में लाएं।

राजमा

राजमा चावल, एक ऐसा भोजन जिसका पूरा हिंदुस्तान दीवाना है। लेकिन जिन लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें राजमा-चावल खाने में अपने स्वाद पर थोड़ा संयम रखना चाहिए। क्योंकि राजमा शरीर में वायु बढ़ाने का काम करता है। इससे पेट में गैस बनने की समस्या, शरीर में भारीपन जैसी समस्या हो सकती है।

छोले

छोले खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन छोले खाने से पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। खासतौर पर उन लोगों की गैस ज्यादा बनती है जिनका पाचन तंत्र ज्यादा तेज काम नहीं करता है या जिन्हें अक्सर कब्ज की समस्या रहती है। इन लोगों को छोले-चावल, छोले-पूड़ी जैसे भारतीय फेस्टिव फूड को कम से कम खाना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें-

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक नुस्खे

थायरॉइड की वजह से बढ़ रहा है वजन तो अपनी डाइट में करें ये बदलाव, शरीर रहेगा फिट

चावल का पानी पीने से होते हैं ये बेमिसाल फायदे

बाहर निकलते पेट को अंदर करेगा ये देशी काढ़ा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।